अहलेबैत समाचार एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के महासचिव के पिता हाज अली अददेही कल हुए प्रदर्शनों में आले सऊद व आले ख़लीफ़ा के मज़दूरों द्वारा घायल हो गए थे और जिसके परिणाम स्वरूप आज सुबह उनका देहांत हो गया।
हाज अली अददेही कल हुए प्रदर्शनों में सम्मिलित होकर घर लौट रहे थे कि आले सऊद व आले ख़लीफ़ा के मज़दूरों ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा परन्तु इलाज प्रभावशाली न हो सका और आज सुबह उनका देहांत हो गया।
डाक्टरों के अनुसार उलकी मृत्यु का कारण सर पर आई चोट है।
और इस प्रकार बहरैन में शहीद होने वालों की संख्या 48 हो गई है।
समाचार समाप्त
.........
166